बम्हरौली दंगल चैम्पियन बने हमीरपुर के बीरेंद्र पहलवान

Oct 20, 2024 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - चैम्पियन कुश्ती के साथ दो दिवसीय इनामी दंगल सम्पन्नफोटो- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव का दो दिवसीय विराट इनामी दंगल व मेला र

बम्हरौली दंगल चैम्पियन बने हमीरपुर के बीरेंद्र पहलवान

सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव का दो दिवसीय विराट इनामी दंगल व मेला रविवार को चैम्पियन कुश्ती के साथ सम्पन्न हो गया है। मेले में आस-पास गांव से आए हुए लोगों ने जरूरत के समान खरीदें तो बच्चों ने झूले-झूल कर आनंद उठाया। दंगल व मेले का आयोजन ग्राम प्रधान नियामत उल्ला ने किया। रविवार को दूसरे दिन दंगल में हुई कुश्तियों का आनंद लेने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ लगी रही। दंगल में गूंगा पहलवान मथुरा और संतोष मानिकपुर के बीच हुई कुश्ती में गूंगा ने बाजी मारी। कुलदीप झांसी व राजेश यादव बम्हरौली की बराबरी हुई। राधेश्याम बनारस और कुलदीप आगरा के बीच हुई कुश्ती में राधेश्याम ने बाजी मारी। अजय जलबपुर और बीरेंद्र हमीरपुर के बीच हुई कुश्ती में बीरेंद्र ने जीत दर्ज की है। गूंगा मथुरा और मुन्नालाल महोबा के बीच हुई कुश्ती में गूंगा पहलवान ने बाजी मारी। दंगल के द्वितीय चैंपियन 2100 रुपए की हुई कुश्ती में बम्हरौली के राहुल गौतम ने झांसी के विमल को हराकर जीत दर्ज किया। अंत में हुई दंगल चैंपियनशिप कुश्ती हमीरपुर के बीरेंद्र पहलवान और बनारस के राधेश्याम के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच आधे घंटे जबरजस्त दांवपेंच चलता रहा। अन्त में बीरेंद्र पहलवान ने राधेश्याम को पटखनी देकर दंगल चैंपियनशिप का इनाम जीत लिया। दंगल मेला सकुशल सम्पन्न होने पर आयोजक मंडल ने राहत की सांस ली है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।