Kausambi News: कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कौशाम्बी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बड़ा तालाब में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 15 अगस्त के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। यात्रा में बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण भाग लेकर जोश के साथ नारे लगाते रहे। प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Kausambi News: कौशाम्बी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बड़ा तालाब में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में 15 अगस्त के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। तिरंगा यात्रा में बच्चे और शिक्षक कदम से कदम मिलाते हुए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे जोश के साथ लगा रहे थे। बच्चों के नारों से पूरा गांव उत्साह और देशभक्ति की लहर में लहराता नजर आया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं, रसोईया, छात्र-छात्राएं एवं कुछ ग्रामीणों ने भाग लिया।
यात्रा के समापन के मौके पर प्रधानाध्यापक बलराम सिंह ने बच्चों और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।


