विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल प्रोजेक्ट किया प्रदर्शित

Feb 14, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - भरवारी के भवंस मेहता विद्याश्रम में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। सभी विद्यार्थियों ने अपने मॉडल और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। प्रधानाचार्य ने भी छात्रों और शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल प्रोजेक्ट किया प्रदर्शित

भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन मॉडल एवं प्रोजेक्ट बनाकर किया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन चायल के तेजतर्रार क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन करने के पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विज्ञान तथा अन्य विषयों से संबंधित वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और लगभग सभी स्टॉलों पर जाकर छात्रों से उनके प्रोजेक्ट्स के विषय में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के लगभग सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आकर्षक, उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्रों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिससे मुख्य अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए। छात्रों की वैज्ञानिक समझ, रचनात्मकता एवं विषय ज्ञान से संतुष्ट होकर क्षेत्राधिकारी ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा हर एक प्रश्न का सही उत्तर देना विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धि तथा शिक्षकों का सामूहिक प्रयास छात्रों में दिख रहा है जो काबिले तारीफ है। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य बलैय्या गंगाराबोयिना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। उप प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया, वहीं विद्यालय समन्वयक नसीम अंसारी ने शाल ओढ़ाकर अतिथि का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने प्रदर्शनी को सफल बनाने वाले सभी छात्रों की मेहनत, लगन एवं सृजनात्मकता की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी और मार्गदर्शन में जुटे समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों को भी सराहा तथा छात्रों के उत्साह को बढ़ाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय में शत-प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति के लिए माता-पिता का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य ने यह भी घोषणा किया कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों को उनकी रैंक के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने अपने संदेश में छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों में नवाचार, जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निरंतर सीखते रहने तथा अपने ज्ञान का समाज के हित में उपयोग करने का आह्वान किया। समग्र रूप से यह विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं संस्कारों का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक, माता-पिता तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।