एआरके कॉन्वेंट स्कूल रक्सराई में सजी विज्ञान प्रतिभाओं की प्रदर्शनी
Kausambi News - एआरके कॉन्वेंट स्कूल रक्सराई में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जैसे 'ओल्ड विलेज मेमोरी' और 'वाटर मैनेजमेंट', जो जल संरक्षण का संदेश देते हैं।
एआरके कॉन्वेंट स्कूल रक्सराई में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने किया। डायरेक्टर अमित कुशवाहा व प्रधानाचार्य नीरज दुबे ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर उनसे विस्तार से जानकारी ली। प्रदर्शनी में कक्षा छह की छात्रा वैशाली त्रिपाठी व आराध्या विश्वकर्मा द्वारा तैयार किया गया ‘ओल्ड विलेज मेमोरी’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं कक्षा चार के छात्र स्वतंत्र त्रिपाठी व अयांस भट्ट ने ‘वाटर मैनेजमेंट’ मॉडल प्रस्तुत कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा छह की छात्रा सलोनी साहू व हिमांशी यादव ने ‘ह्यूमन हार्ट’ का मॉडल बनाकर उसकी कार्यप्रणाली समझाई।
डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है। वैशाली त्रिपाठी ने अपने ‘ओल्ड विलेज मेमोरी’ प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि मॉडल में पुराने गांव की जीवनशैली को दर्शाया है, जहां लोग प्रकृति के करीब रहते थे, आपसी सहयोग और पारंपरिक मूल्यों के साथ जीवन व्यतीत करते थे। कार्यक्रम में दीपाली दुबे, रेशमा, घनश्याम कुशवाहा, राजेंद्र कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। साथ ही जेडी कॉन्वेंट स्कूल मूरतगंज के डायरेक्टर अवधेश कुमार साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यालय परिसर को ज्ञान, उत्साह और नवाचार की ऊर्जा से भर दिया, जहां हर छात्र की प्रतिभा खुलकर सामने आई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



