कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प संग 390 जवानों ने पहनी वर्दी
टेवां पुलिस लाइन में रविवार को 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड हुई। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन हुआ। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का खिताब राजीव मौर्य ने जीता।
टेवां स्थित पुलिस लाइन में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 390 प्रशिक्षु आरक्षियों ने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में शामिल होने का संकल्प लिया। इन जवानों ने औपचारिक रूप से पुलिस वर्दी धारण कर मुख्य सेवा की शुरुआत की। मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार मार्च पास्ट किया और सलामी दी। इस अवसर पर कमिश्नर ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन व जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का संदेश दिया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे जवानों ने ध्यानपूर्वक सुना।
साथ ही अमल करने का संकल्प लिया। ज्ञातव्य हो कि 21 जुलाई 2025 से 26 अप्रैल 2026 तक चले कठिन प्रशिक्षण में कुल 390 आरक्षियों ने भाग लिया। इनमें कौशांबी जिले के 148 तो प्रतापगढ़ जिले के 142 प्रशिक्षु शामिल रहे। परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु राजीव मौर्य, सूरज प्रताप सिंह और राजित यादव ने किया। प्रशिक्षु राजीव मौर्य ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का खिताब जीता। जबकि, आउटडोर श्रेणी में राजित यादव प्रथम रहे। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के बाद जवानों ने एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जलपान किया। समारोह में जिला जज जेपी यादव, डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा, डीएसपी पुलिस लाइंस जनेश्वर पांडेय, डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह, डीएसपी चायल अभिषेक सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


