Kausambi News: मूरतगंज में निकलीं रोशनी चौकियां, उमड़ा जनसैलाब

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: मूरतगंज के दधिकांदों मेले में शनिवार रात भव्य रोशनी चौकियों का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने सड़कों पर उमड़कर आकर्षक विद्युत सजावट के साथ राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों की झांकियां देखीं। डीजे कंपटीशन ने भी भीड़ को आकर्षित किया, जबकि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।

मूरतगंज में निकलीं रोशनी चौकियां, उमड़ा जनसैलाब
मूरतगंज में निकलीं रोशनी चौकियां, उमड़ा जनसैलाब

Kausambi News: मूरतगंज के दधिकांदों मेले में शनिवार रात रोशनी चौकियों का भव्य आयोजन किया गया। रात 11 बजे के बाद शुरू हुई रोशनी चौकियों को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। सुबह करीब पांच बजे तक चौकियों और डीजे कंपटीशन का सिलसिला चलता रहा। मूरतगंज के कसिया रोड, भरवारी रोड, जीटी रोड, बस स्टॉप, मुजाहिदपुर, चंदवारी चौराहा समेत विभिन्न स्थानों से एक दर्जन से अधिक रोशनी चौकियां निकाली गईं। आकर्षक विद्युत सजावट से सजी चौकियों में राधा-कृष्ण, भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भगवान शंकर और माता पार्वती समेत विभिन्न धार्मिक स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। चौकियों के साथ चल रहे डीजे पर युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया।

अलग-अलग चौकियों के बीच डीजे कंपटीशन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। देर रात पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मूरतगंज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कस्बे के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रातभर चले आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: मूरतगंज में निकलीं रोशनी चौकियां, उमड़ा जनसैलाब