
कौशल ही विकास का आधार-संजय कुमार गुप्ता
संक्षेप: Kausambi News - कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटनफोटो-भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अंतर्गत मां गायत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं ट्रस्ट के सचिव देव बाबू द्वारा...
कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन फोटो- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अंतर्गत मां गायत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं ट्रस्ट के सचिव देव बाबू द्वारा प्रबंधित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन करारी में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कौशल ही विकास का आधार है।

आज युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे केंद्र समाज में रोजगार सृजन और स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी के प्रतिनिधि के रूप में सुखराज बंधु, जिला समन्वयक/डायट प्राचार्य निधि शुक्ला, केपीएस फाउंडर देवबाबू गुप्ता तथा केंद्र निदेशक सुनील द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र की बहनों और युवाओं को नि:शुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं और अतिथियों का उत्साह देखने योग्य रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




