हनुमान जयंती पर सरायअकिल में निकली भव्य शोभायात्रा
Kausambi News - सरायअकिल कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रात 10 बजे हनुमानगढ़ी से शुरू होकर यह यात्रा फकीरबाद तक गई। भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और बाल कलाकारों ने रामायण की झांकियां प्रस्तुत की। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

सरायअकिल कस्बे में गुरुवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रात करीब 10 बजे हनुमानगढ़ी रामलीला मैदान से बड़े हनुमान मंदिर फकीरबाद तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया जिससे पूरा कस्बा गूंजता रहा। शोभायात्रा में स्थानीय बाल कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह शोभायात्रा युवा भक्तों के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, समाजसेवी और व्यापारी बंधु शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आयोजक सीताराम केसरवानी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष गोपाल केसरवानी, पूर्व न्यायिक सदस्य शिवबाबू केसरवानी एवं कृष्णनारायण रस्तोगी, राजू, हर्ष, बच्चू, ऋषभ, रिशु, चिनू सोनी, निखिल का सराहनीय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


