Grand Ganesh Procession in Sirathu Devotees Celebrate with Joyful Songs and Cultural Performances सिराथू में निकली गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGrand Ganesh Procession in Sirathu Devotees Celebrate with Joyful Songs and Cultural Performances

सिराथू में निकली गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा

Kausambi News - नगर पंचायत सिराथू में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा मंगलवार रात निकाली गई। भक्तों ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए नगर का भ्रमण किया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। यह कार्यक्रम पिछले 10...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 3 Sep 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
सिराथू में निकली गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा

नगर पंचायत सिराथू में मंगलवार की रात भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ गणपति पंडाल से किया गया। यात्रा में शामिल भक्तों ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए नगर का भ्रमण किया। साथ ही गणपति बप्पा मोरया और जय गणेश गजानन के गगनभेदी जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सिराथू पवन पुष्पेंद्र केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पिछले 10 वर्षों से अनवरण किया जाता है। प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री नरेश अग्रहरि, नगर अध्यक्ष सिराथू भोला यादव, डॉ. राहुल केसरवानी, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी, नगर अध्यक्ष कड़ा धाम रागिनी केसरवानी, सपा नेता कैलाश केसरवानी, देवीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज साहू, कोषाध्यक्ष श्यामू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।