दक्खिनी माता मंदिर में भव्य आरती के भंडारे का हुआ आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - दारानगर के प्राचीन दक्खिनी माता मंदिर में शनिवार को भव्य आरती-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंदिर को शुद्ध किया गया, विशेष शृंगार किया गया और भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

दक्खिनी माता मंदिर में भव्य आरती के भंडारे का हुआ आयोजन

नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के दारानगर स्थित प्राचीन दक्खिनी माता मंदिर में शनिवार देर शाम भव्य आरती-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा एवं भंडारे के कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी द्वारा पवित्र जल से मंदिर परिसर को धोकर शुद्धिकरण करने से हुई। इसके बाद मां का विशेष शृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-आरती संपन्न कराई गई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय मां दक्खिनी के जयकारों से गूंज उठा। पूजा आरती के उपरांत क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में दारानगर और आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति भाव के साथ माता का प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान लोग मां के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने माता की पूजा कर आशीर्वाद लेने के बाद स्वयं भंडारे में सेवा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।---------------भक्तिसंध्या कार्यक्रम में जमकर झूमे श्रद्धालुनगर पंचायत दारानगर के शरीफाबाद वार्ड स्थित मां काली मंदिर में शनिवार देर शाम आरती-पूजन और भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित भक्ति संध्या में कलाकारों ने राधा-कृष्ण, मां काली, भगवान शिव, हनुमान और नारद मुनि की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों और झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त शरीफाबाद पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने माता की पूजा आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजक कमलेश सरोज ने मुख्य अतिथि अरुण केसरवानी तथा देवीगंज व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष श्यामू अग्रहरि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।