77500 को ‘परिवारों’ को फेमली आईडी देगा नहीं ‘पहचान’
Kausambi News - सरकार 77 हजार 500 परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए फेमली आईडी बनाने जा रही है। एक परिवार, एक पहचान योजना के तहत इनका डाटा बेस तैयार किया जाएगा। योजना की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इससे वंचित परिवारों को सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।

राशनकार्ड से वंचित 77 हजार 500 परिवारों को जल्द ही लाभ मिलेगा। इनको सुविधाएं देने के लिए अब सरकार फेमली र्आडी बनाने जा रही है। एक परिवार, एक पहचान के तहत इनका डाटा बेस तैयार किया जाएगा, इसके बाद कार्ड जारी किया जाएगा। इस योजना की निगरानी के लिए डिप्टी कलक्टर व डीपीआरओ को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। जिले में तमाम ऐसे परिवार थे, जिनके पास राशनकार्ड नहीं था। इनका राशनकार्ड बन भी नहीं रहा था। ऐसे में इनको तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आए दिन लोग तहसील से लेकर जिला मुख्यालाय का चक्कर लगाते थे। अब सरकार ने राशनकार्ड से वंचित लोगों की सुधि ली है। जिले में 77 हजार 500 ऐसे परिवार हैं, जिनके पास राशनकार्ड नहीं थे। इससे यह कई सुविधाओं को तरस रहे थे। अब इनको सुविधाएं देने के लिए सरकार इनको चिह्नित करके इनकी फेमली आईडी बनाने जा रही है। एक परिवार,एक पहचान योजना के तहत ऐसे लोगों को कार्ड जारी किया जाएगा। इसके पहले इनका पूरा डाटा बेस तैयार किया जाएगा। इसके बाद कार्ड जारी होंगे। इस योजना की निगरानी के लिए डिप्टी कलक्टर/नोडल मजिस्ट्रेट एसपी वर्मा को नगरीय क्षेत्र का नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को ग्रामीण क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम डॉ. अमित पाल ने नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया है कि योजना के अनुश्रवण में किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए。
पहले 55425 का ही जिले को मिला था लक्ष्य
एक परिवार, एक पहचान योजना के तहत जिले में 55 हजार 425 लोगोंं की फेमली आईडी बनाने का लक्ष्य शासन से मिला था। जिले के अफसरों ने इसकी जरूरत को देखते हुए मांग पत्र भेजा। सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से अब इसका लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। अब जिले में 77 हजार 500 लोगों की फेमली आईडी बनेगी। इनकी आईडी बनने से वंचित रहे परिवारों को तमाम लाभकारी योजनाओं की सुविधाएं मिलेंगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


