ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपहले प्यार किया, फिर छोड़ दिया, अब करने जा रहा दूसरी शादी

पहले प्यार किया, फिर छोड़ दिया, अब करने जा रहा दूसरी शादी

पहले प्यार किया, फिर घर से भागकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। जब प्रेमी का मन भर गया तो वह प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। इससे परेशान प्रेमिका शादी रुकवाने के लिए अब थाने का चक्कर लगा रही...

पहले प्यार किया, फिर छोड़ दिया,  अब करने जा रहा दूसरी शादी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 10 Jul 2018 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पहले प्यार किया, फिर घर से भागकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। जब प्रेमी का मन भर गया तो वह प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। इससे परेशान प्रेमिका शादी रुकवाने के लिए अब थाने का चक्कर लगा रही है। मंगलवार को प्रेमिका ने थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर उसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव के ही एक युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किशोरी ने बताया कि दो साल पहले गांव के ही एक युवक से उसकी जान पहचान हो गई। फिर शुरू हुआ मोबाइल पर बातचीत का दौर और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। यह बात लड़की के घर वालों को पता चल गई तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए किशोरी की सगाई दूसरे युवक से कर दी। शादी की तारीख भी अप्रैल 2014 में तय कर दी। किशोरी के अनुसार युवक दो साल से उसके साथ शादी का झांसा देकर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करता रहा। बात बनती नहीं देख प्रेमी-प्रेमिका दोनों घर से निकल गए। वहां दोनों किराए का कमरा लेकर पति पत्नी की तरह रहने लगे। आरोप है कि एक सप्ताह बाद ही जब युवक का मन भर गया तो उसने किशोरी को लाकर सरायअकिल थाना क्षेत्र में छोड़ दिया। युवक ने उसे छोड़ते हुए शादी करने का वादा किया। इस दौरान पता चला कि प्रेमी दूसरी शादी तय कर लिया है। इसके विरोध में प्रेमिका ने मंगलवार को थाने जाकर प्रेमी के खिलाफ दो साल तक दुष्कर्म करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें