पेड़ पर तार बांधकर हो रही बिजली आपूर्ति
देवीगंज व कड़ा धाम के बीच एक पेड़ पर 440 वोल्ट का तार बांध दिया गया है। पेड़ सूखा है और जर्जर है। आंधी आने पर गिर सकता है। इससे हादसे की संभावना है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...
देवीगंज व कड़ा धाम के बीच एक पेड़ पर 440 वोल्ट का तार बांध दिया गया है। पेड़ सूखा है और जर्जर है। आंधी आने पर गिर सकता है। इससे हादसे की संभावना है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
देवीगंज व कड़ा धाम के बीच बिजली विभाग ने विद्युत पोल नहीं लगाया है। लाइन बनाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक सूखे पेड़ पर तार बांध दिया। इसी से 440 वोल्ट का करंट घरों तक पहुंच रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लाइनमैनों ने जबर्दस्ती यहां तार बांध दिया और आपूर्ति शुरू करा दी। पेड़ सूखा है और जर्जर हो चुका है। आंधी आने पर इसकी टहनी टूट सकती है अथवा पेड़ धराशायी हो सकता है। इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत पोल नहीं लगा रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कर्मचारी जिद पर अड़े हैं कि पोल नहीं लगाएंगे। समस्या यह है कि यदि पोल लगाया जाएगा तो उसका हिसाब मांगा जाएगा कि आखिर पोल गया कहां। यही कारण है कि आम जन की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। लोगों ने कमालपुर के विद्युत उपकेंद्र के जेई से मामले की शिकायत की है।
