ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीगौरा डेरा बस्ती में बंटी लाई और नमकीन

गौरा डेरा बस्ती में बंटी लाई और नमकीन

सदर तहसील के गौरा डेरा बस्ती में कई घरों में अनाज खत्म हो गया था। कई गरीब परिवारों के लोगों ने तीन दिन से भोजन नहीं किया था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने रविवार के अंक में प्रमुखता से इस समस्या को...

गौरा डेरा बस्ती में बंटी लाई और नमकीन
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 30 Mar 2020 01:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर तहसील के गौरा डेरा बस्ती में कई घरों में अनाज खत्म हो गया था। कई गरीब परिवारों के लोगों ने तीन दिन से भोजन नहीं किया था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने रविवार के अंक में प्रमुखता से इस समस्या को प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद बेसहारा गरीबों की मदद के लिए वृद्धाश्रम के संचालक रविवार दोपहर गांव पहुंचे। इसके बाद गांव के करीब 300 लोगों को लाई व नमकीन का पैकेट वितरित किया गया।

जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी पर गौरा डेरा बस्ती है। यहां रहने वाली महिलाएं पत्थर टांकने का काम करती हैं। पुरुष गांव-गांव फेरी लगाते हैं। इससे इन परिवारों का चूल्हा जलता है। लॉकडाउन के दौरान बस्ती के कुछ परिवार भूख से व्याकुल हो उठे। शनिवार को हिन्दुस्तान टीम ने गांव जाकर पड़ताल की। इसके बाद खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को वृद्धाश्रम के संचालक अलोक राय पुलिस के साथ गांव पहुंचे और बस्ती के करीब 300 लोगों को लाई व नमकीन का पैकेट वितरित किया। मंझनपुर कोतवाली के एसआई अमित द्विवेदी के साथ हमराही विवेक कुमार व मुरलीधर ने लाई व नमकीन का पैकेट वितरित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें