ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसार्वजनिक स्थानों पर फेंका जा रहा कूड़ा, लोग नाराज

सार्वजनिक स्थानों पर फेंका जा रहा कूड़ा, लोग नाराज

दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थालों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी फेंकी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही...

दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थालों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी फेंकी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही...
1/ 2दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थालों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी फेंकी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही...
दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थालों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी फेंकी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही...
2/ 2दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थालों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी फेंकी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 27 Nov 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दारानगर-कड़ा धाम नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थालों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी फेंकी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत में एमआरएफ सिस्टम लागू नहीं है। न ही कूड़ा फेंकने का कोई स्थान चिह्नित किया गया है। सफाई कर्मी मनमाने तरीके से कूड़ा फेंक रहे हैं।

नगर पंचायत के शीतला धाम बाईपास, जमाल अहमद रोड, शरीफाबाद के मुख्य मार्ग किनारे आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सफाई कर्मी कूड़ा फेंकते हैं। गंदगी होने की वजह से बदबू भी आती है। कड़ा धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सिस्टम लागू नहीं है। न ही नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने कूड़ा फेंकने का कोई स्थान चिह्नित किया है। सफाई कर्मी मनमाने तरीके से कूड़ा फेंक रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत को साफ करने का दावा किया जा रहा है और सफाई कर्मी खुद सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें