ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीआज आधी रात से टोल पर सिर्फ फास्टैग लगे वाहन ही गुजरेंगे

आज आधी रात से टोल पर सिर्फ फास्टैग लगे वाहन ही गुजरेंगे

जाम की समस्या और राजस्व में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए भारत सरकार ने सभी वाहनों में टोल पार करने के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। 14 फरवरी की...

आज आधी रात से टोल पर सिर्फ फास्टैग लगे वाहन ही गुजरेंगे
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 13 Feb 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद

जाम की समस्या और राजस्व में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए भारत सरकार ने सभी वाहनों में टोल पार करने के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। 14 फरवरी की आधी रात से टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद बिना फास्टैग आने वाले वाहनों से दो गुना जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी तैयारी तेज हो चुकी है। कार्रवाई की पूरी तैयारी हो चुकी है। अभी फिलहाल 20 फीसदी वाहन बिना फास्टैग के चल रहे हैं।

टोल पार करने के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। जनवरी माह में बिना फास्टैग लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी थी, लेकिन सरकार ने 15 फरवरी तक का मौका दिया था। इसका परिणाम रहा कि लोगों ने तेजी से अपने वाहनों में फास्टैग लगवाना शुरू कर दिया। अभी भी 20 फीसदी वाहनों में फास्टैग नहीं लगा। ऐसे वाहनों के कैश लेन में आने से टोल में जाम की समस्या रहती है। कभी कभार तो टोल प्लाजा पर वाहनों का लंबा काफिला भी खड़ा हो जाता है। स्थिति में सुधार के लिए एक लेन को कैश लेन बनाया गया था, फिर भी फास्टैग लगवाने में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। हालांकि टोल प्लाजा पर आईसीआईसीआई बैंक की ओर से काउंटर लगाया गया था, ताकि लोग फास्टैग लगवाएं। इसका लोगों ने लाभ भी उठाया। 14 फरवरी की आधी रात से कैश लेन बंद हो जाएगा। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कैश लेन बंद होने के बाद यदि कोई वाहन आएगा तो उससे टोल पर दोगुना जुर्माना लिया जाएगा। किस वाहन से कितना जुर्माना लेना है, यह तय हो चुका है। सिहोरी टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर जीपी चतुर्वेदी ने बताया कि 14 फरवरी की आधी रात से कैश लेन बंद हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें