Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsFree Eye Camp Organized by Doaba Development Committee in Manjhanpur
किसी की आंखों को नूर देना बेहद पुण्य का कार्य : न्यायमूर्ति गौतम

किसी की आंखों को नूर देना बेहद पुण्य का कार्य : न्यायमूर्ति गौतम

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में दोआबा विकास एवं उत्थान समिति ने 34 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 482 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 298 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने इस पुण्य कार्य की सराहना की।

Nov 22, 2025 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ला स्थित निजी गेस्ट हाउस में शनिवार को सामाजिक संस्था दोआबा विकास एवं उत्थान समिति की ओर से 34 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कुशल डॉक्टरों की टीम ने 482 लोगों की आंखों की जांच की। 298 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने किसी की आंखों को रोशनी देने को पुण्य कार्य बताया। न्यायमूर्ति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का प्रयास दूसरी सामाजिक संस्थाओं को भी करना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. एसपी सिंह ने ऑपरेशन और उसके बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता जफर अब्बास, कार्यक्रम के अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर हेरंब चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. प्रबोध, डॉ. तृप्ति, डॉ. दिव्या, डॉ. संजना, डॉ. आनंद शुक्ल, डॉ. एके मौर्या, डॉ. आनंद प्रकाश और डॉ. जमीर शामिल रहे। इस मौके पर आयोजक संस्था के सचिव परवेज रिजवी, अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा प्रांजल, मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. संतोष, चिकित्साधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला, बीके सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र, सदस्य बेबी नाज, तैय्यबा तहसीन आदि मौजूद रहे।