एक्सिस बैंक भरवारी में लगा नि:शुल्क नेत्र शिविर
Kausambi News - भरवारी की एक्सिस बैंक शाखा में एनुअल डे के अवसर पर आंखों की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया। इस शिविर का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी शैलेन ब्यास एवं ब्रांच मैनेजर नदीम खान ने किया। 80 लोगों की आंखों की जांच की गई और जिन्हें चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें चश्मा भी प्रदान किया गया।

भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद एक्सिस बैंक की भरवारी शाखा में एनुअल डे पर एक्सिस बैंक और एएसजी आई हॉस्पिटल के संयुक्त सौजन्य से आंखों की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया। इस शिविर का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी शैलेन ब्यास एवं ब्रांच मैनेजर नदीम खान ने किया।एक्सिस बैंक की भरवारी शाखा में एनुअल डे के मौके पर केक काटकर कर्मचारियों ने ब्रांच की तीसरी वर्षगांठ मनाई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशियों को सेलिब्रेट किया। आयोजित नेत्र शिविर में ऑप्टोमेट्रिक्स डॉ. अभिनव कुमार ने लोगो की आंखों की जांच मशीन एवं मैनुअल रूप से की एवं जिन्हें चश्मे की आवश्यकता थी उन्हें चश्मा भी दिया गया।
इस दौरान 80 लोगों के आंखों की जांच हुई। कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर नदीम खान, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सृजन सिंह, असिस्टेंट मैनेजर संदीप झा, एसिस्टेंट मैनेजर द्वितीय ऋषभ तिवारी, डिप्टी मैनेजर मित्र प्रकाश द्विवेदी, लोन मैनेजर नीरज केसरवानी, फील्ड आफिसर संदीप शुक्ला, जितेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


