कंपनी का मार्का लगा हुआ 25 मिक्सर, 38 कुकर बरामद
Kausambi News - मंझनपुर के समदा रोड पर एक दुकान पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। शुक्रवार को छापेमारी में 25 नकली मिक्सर और 38 कुकर बरामद हुए। दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंझनपुर में समदा रोड स्थित एक दुकान पर ग्राहकों संग धोखाधड़ी की जा रही थी। शुक्रवार को छापामारी के दौरान इस दुकान से कंपनी का मार्का लगा हुआ नकली 25 मिक्सर और 38 कुकर बरामद हुआ। मामले में दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा कायम कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। प्रेस्टीज व ऊषा कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी संदीप शर्मा ने शुक्रवार को मंझनपुर के समदा रोड स्थित शिवम पारस सोलर सिस्टम एंड इलेक्ट्रिक शॉप पर पुलिस दल के साथ छापामारी की। बताया कि यहां ऊषा कंपनी का मार्का लगा हुआ 25 नकली मिस्टर व प्रेस्टीज कंपनी का मार्का लगा हुआ 38 नकली कुकर बरामद किया गया।
यह सामान ग्राहकों को असली बताते हुए कंपनी के दाम पर बेचा जाता था। बरामद किया गया पूरा माल जब्त करके मंझनपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दुकानदार रचित गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता निवासी कीटगंज प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


