बीएचएमएस की फर्जी डिग्री देकर डॉक्टर ने 1.50 लाख ठगे
Kausambi News - मंझनपुर के बभनकांटी गांव में एक युवक को बीएचएमएस की फर्जी डिग्री देकर 1.50 लाख रुपये ठग लिए गए। डॉक्टर ने रुपये मांगने पर गाली-गलौज और धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंझनपुर, संवाददाता करारी के बभनकांटी गांव निवासी एक युवक से बीएचएमएस की फर्जी डिग्री देकर डॉक्टर ने 1.50 लाख रुपये ठग लिए। बाद में रुपया मांगने पर गाली-गलौज करते हुए उसने अभद्रता की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। बभनकांटी निवासी अवनीश कुमार पुत्र चंद्रभान ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात इलाके के उखैया खास गांव में रहने वाले चिकित्सक से हुई। आरोपी ने बीएचएमएस में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद वर्ष 2020-21 की संपूर्णानंद ग्रुप ऑफ एजुकेशन की फर्जी डिग्री दे दी।
डिग्री फर्जी होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने आरोपी से रुपयों की मांग की। पहले तो वह आज-कल करके मामले को टालता रहा। अब रुपये मांगने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। परेशान पीड़ित ने गुरुवार को मामले की शिकायत करारी पुलिस से की। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिकायत के बाद से आरोपी चिकित्सक घर छोड़कर फरार है। बयान के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




