विदेश भेजने के नाम पर युवक से 1. 5 लाख की ठगी

Feb 11, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - पइंसा के मोहम्मदपुर वारी गांव में एक युवक से सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख पांच हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने युवक का पासपोर्ट भी ले लिया और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 1. 5 लाख की ठगी

मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा के मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी एक युवक से सऊदी अरब भेजने के नाम पर शातिरों ने एक लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। बाद में विदेश भेजा नहीं। तकादा करने पर जानलेवा धमकी अलग दी। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी फईम ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान पड़ोस के दिलशाद अहमद ने सऊदी अरब भेजकर वहां अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद कई किस्तों में एक लाख पांच हजार रुपये ले लिए।

आरोपी ने पीड़ित का पासपोर्ट भी ले लिया। पहले तो वह आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद तकादा करने पर जानलेवा धमकी देने लगा। दो जनवरी को भी उसने अपने पिता अहमद उल्ला व एक अन्य के साथ मिलकर गाली-गलौज किया। इससे परेशान पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से कर दी। पइंसा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।