
धर्मांतरण कराने वालों ने युवती को प्रेमी के साथ भेजा
Kausambi News - प्रयागराज में एक युवक की पत्नी का धर्मांतरण कराकर उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया गया। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी मायके गई थी और युवक को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को पड़ोसी भीम के घर ले जाया गया है।...
धर्मांतरण कराने वालों ने शादी के चंद दिनों बाद ही मायके आई युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। पत्नी को ससुराल बुलाने गए युवक को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। वह अपनी पत्नी को खोजते हुए उसके प्रेमी के घर गया तो मारपीट कर उसे भगा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट निवासी पवन कुमार पुत्र सोहनलाल की शादी 11 मई को सरायअकिल के चकअहमदीपुर गांव की सुमित्रा देवी के साथ हुई थी। पवन कुमार का आरोप है कि शादी के बाद 16 मई को उसकी विदाई हुई।
17 मई को वह दोबारा बुलाने पहुंचा तो पत्नी ससुराल में नहीं थी। पड़ोसियों ने बताया कि वह पड़ोसी भीम के यहां रहती है। वह भीम के घर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद यूसुफपुर पुरखास निवासी अख्तर हुसैन और अब्दुल फतेह ने कहा कि सुमित्रा की शादी भीम के साथ उन लोगों ने करवा दिया है। अब वह यहीं रहेगी। इसका उसने विरोध किया तो दोनों ने उसको मारपीट कर भगा दिया। भीम के पिता ने भी धमकी दी। पवन ने बताया कि अख्तर हुसैन व अब्दुल फतेह धर्मांतरण कराते हैं। इसके लिए मोटी रकम भी वसूलते हैं। एक युवती का धर्मांतरण कराकर उसका नाम भी बदल चुके हैं। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




