कोहरे में हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन
Kausambi News - दो दिन की बूंदाबांदी और बादलों के बाद तापमान में गिरावट आई है। शनिवार रात को कोहरा छा गया, जिससे सड़कों और हाईवे पर वाहन रुक गए। रविवार को धुंध ने यात्रा को प्रभावित किया। वाहनों ने धीरे-धीरे...
दो दिन से बादलों के छाने और बूंदाबांदी से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। शनिवार रात नौ बजे के कोहरा 12 बजे के बाद पूरी तरह से छा गया। सड़कों पर कुछ दिखाई न देने वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। रविवार को दोपहर तक धुंध छाई रही। इस दौरान सड़कों पर ही नहीं हाईवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण रात में हाईवे पर वाहनों के चक्के थम गए थे। सुबह होने पर कोहरे के कारण हाईवे पर चलने वाले वाहन हेड लाइट के सहारे धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे और जब दोपहर बाद रास्ता कुछ साफ हुआ तब जाकर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। शाम को गलन बढ़ गई। इससे लोगों को कंपकंपी छूटती रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।