ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीनीम के पेड़ से निकली आग की लपटें

नीम के पेड़ से निकली आग की लपटें

कड़ा के हनुमान घाट में गंगा नदी किनारे रविवार को एक पुराने विशालकाय नीम के पेड़ से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। ऊंची लपटों को देखकर लोगों के होश उड़ गए। संत-महात्मा व श्रद्धालु वहां से भाग निकले। फायर...

नीम के पेड़ से निकली आग की लपटें
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 29 Jul 2018 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ा के हनुमान घाट में गंगा नदी किनारे रविवार को एक पुराने विशालकाय नीम के पेड़ से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। ऊंची लपटों को देखकर लोगों के होश उड़ गए। संत-महात्मा व श्रद्धालु वहां से भाग निकले। फायर ब्रिगेड बुलाया गया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। जानकारी होने पर आग की लपटों को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया।

हनुमान घाट किनारे एक विशालकाय नीम का पेड़ है। वर्षों पुराने नीम के पेड़ में रविवार को करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। घाट किनारे मौजूद संत महात्मा व स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने देखा तो उनके होश उड़ गए। आग की लपटें कई जगह से निकल रही थी। सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने का तमाम प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। शाम तक आग नीम के पेड़ से निकलती रही। इसके बाद लोगों ने पूजा-पाठ भी शुरू कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें