ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीखलील की मौत से पहले छोड़ दिए गए थे पांच आरोपित!

खलील की मौत से पहले छोड़ दिए गए थे पांच आरोपित!

सरायअकिल के चकपिनहा गांव में हमले पर हुए हमले के बाद खलील अहमद की मौत हुई, लेकिन खलील की मौत से पहले तक सरायअकिल थाना की पुलिस कार्रवाई को लेकर...

खलील की मौत से पहले छोड़ दिए गए थे पांच आरोपित!
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 19 Oct 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सरायअकिल के चकपिनहा गांव में हमले पर हुए हमले के बाद खलील अहमद की मौत हुई, लेकिन खलील की मौत से पहले तक सरायअकिल थाना की पुलिस कार्रवाई को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी। घटना के बाद पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा है कि पांच आरोपित पकड़े गए थे, लेकिन उनको छोड़ दिया गया। मामले को पुलिस के उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लिया है।

सरायअकिल थाना के चकपिनहा गांव के इनायत उल्ला पर शनिवार को सुबह आठ बजे हमला हुआ था। पुलिस को तहरीर दी तो चार बजे घर में घुसकर प्रधान पति महफूज आलम व साथियों ने हमला किया और फायरिंग की। रात आठ बजे प्रधान पति ने तीसरी बार हमला बोला। विरोध किया गया तो खलील अहमद को गोली मार दी गई। खलील अहमद को गोली लगने के बाद सरायअकिल थाना पुलिस दोबारा गांव पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपितों से पांच को पकड़ लिया, लेकिन आरोप है कि इनको सुबह छोड़ दिया गया। आरोपी जैसे ही छोड़े गए, सूचना आई कि खलील की मौत हो गई तो सरायअकिल थाना पुलिस बौखला गई। अधिकारियों ने जांच शुरू की तो उनको यह सूचना दी गई। सरायअकिल एसओ भुवनेश चौबे पर अधिकारियों की निगाह टेढ़ी है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित हैं। पीड़ितों के परिजनों ने इसकी अधिकारियों से शिकायत भी की है। इस मामले को एडीजी कार्यालय ने भी गंभीरता से लिया है और प्रकरण में सरायअकिल थाना पुलिस की क्या भूमिका है, इसकी बिंदुवार जांच रिपोर्ट मांगी है। इनायत उल्ला पर हमला होने के बाद क्या कार्रवाई हुई थी। इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

इनका कहना है :

पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। दो पक्षों के बीच रंजिश है। पुलिस पर जो आरोप लग रहे हैं, उनकी भी जांच हो रही है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल अब तक की जांच में ऐसे तथ्य नहीं आए हैं।

समर बहादुर-एएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें