ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसैनी में गैस लीकेज से लगी आग, किशोरी झुलसी

सैनी में गैस लीकेज से लगी आग, किशोरी झुलसी

सैनी के तजमल्लाहन के मज़रा तिवारीकापुरा में गैस लीक से लगी आग में एक किशोरी झुलस गई और गृहस्थी का हजारों का सामान राख हो गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी का इलाज इस्माइलपुर सीएचसी में चल रहा...

सैनी में गैस लीकेज से लगी आग, किशोरी झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 18 Jul 2017 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनी के तजमल्लाहन के मज़रा तिवारीकापुरा में गैस लीक से लगी आग में एक किशोरी झुलस गई और गृहस्थी का हजारों का सामान राख हो गया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी का इलाज इस्माइलपुर सीएचसी में चल रहा है। तजमल्लाहन के मज़रा तिवारीकापुरा में रामसुमेर यादव का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह रामसुमेर की 13 वर्षीय बेटी ममता रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से रसोई में आग फैल गई जिसकी चपेट में आकर ममता गंभीर रूप से झुलस गई। ममता की चीख पुकार सुन घर के लोग और पड़ोसी दौड़े और किसी तरह उसे आग से बाहर निकाला। जब तब लोग आग बुझा पाते लपटें घर में फैल गईं जिसमें अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़े और जरूरी कागजात सब जलकर राख हो गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू किया। गंभीर रूप से झुलसी ममता को इस्मालइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें