तरसौरा के 11 घरों में आग से भारी नुकसान
सिराथू तहसील के तरसौरा गांव में बुधवार शाम 11 मकानों में आग लग गई। आग से एक भैंस की मौत हो गई और दो भैंस व तीन बकरियां झुलस गईं। किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। आग का कारण स्पष्ट नहीं है। एसडीएम ने नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को निर्देश दिया है।

सिराथू, हिन्दुस्तान टीम सिराथू तहसील क्षेत्र के तरसौरा गांव स्थित 11 मकानों में बुधवार शाम एक के बाद एक कर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर मौत हो गई। दो भैंस और तीन बकरियां झुलस गईं। गनीमत ये रही कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण साफ नहीं है। एसडीएम ने लेखपाल को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।तरसौरा गांव निवासी राकेश पुत्र खेलावन पटेल, सुखदेव पुत्र मसुरियादीन, रोशन लाल पुत्र स्व. नारायण पटेल, इंदल पुत्र सवाई लाल पटेल, शिवबालक पुत्र मसुरियादीन, सेठ लाल पुत्र छोटे लाल, नोखेलाल पुत्र छोटे लाल, केशन लाल, सुखदेव व प्रेम चंद्र आदि के मकानों को आग ने चपेट में लिया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ भी राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रभावितों को जल्द ही मुआवजे की राशि मुहैया कराई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


