Kausambi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी खाक

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: सिराथू तहसील के भड़ेसर गांव में मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने गृहस्थी को नुकसान पहुँचाया, जिससे जगन्नाथ सरोज का 50 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन इस घटना में जगन्नाथ सरोज झुलस गए।

Kausambi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी खाक

Kausambi News: सिराथू तहसील के भड़ेसर गांव में मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गृहस्थी जल गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। भड़ेसर निवासी जगन्नाथ सरोज उर्फ जिलेदार पुत्र पर्सन सरोज उर्फ चौकीदार के घर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। आग चूल्हे से निकली चिंगारी की वजह से लगी थी। आग की चपेट में आने से जगन्नाथ सरोज का करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग बुझाने के चक्कर में जगन्नाथ सरोज झुलस गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।