दैवीय आपदा पीड़ितों को राज्य मंत्री ने वितरित किया डमी चेक

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मां शीतला अतिथि गृह में 13 मई को आंधी और अगलगी से प्रभावित लोगों को चेक वितरित किए। दिवंगत शकुंतला देवी के परिजन को 4 लाख, अन्य प्रभावितों को 13,000 से लेकर 37,500 तक की सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

दैवीय आपदा पीड़ितों को राज्य मंत्री ने वितरित किया डमी चेक

प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में चेक वितरण किया। इसमें 13 मई को आंधी एवं अगलगी से प्रभावित लोग शामिल रहे। उन्होंने ग्राम केसारी निवासी दिवंगत शकुंतला देवी के परिजन बच्चन लाल को चार लाख की आर्थिक सहायता राशि का डमी चेक प्रदान किया। पशुहानि से प्रभावित भैरव एवं शिवबालक को 37500-37500 की सहायता राशि की डमी चेक प्रदान किया। तरसौर उपरहार में आगजनी से प्रभावित शिवबालक, रामानंद, प्रेमचंद, रामादेवी एवं कांति पटेल को 13000-13000 की सहायता राशि की डमी चेक प्रदान किया।

नोखिया, तारावती, कलावती एवं शुकुरी को 5000-5000 की सहायता राशि की डमी चेक प्रदान किया। सुखदेव एवं फूला देवी को 9000-9000 एवं गीता देवी को 6500 तथा गनपत को 4000 की सहायता राशि की डमी चेक प्रदान किया। चेक वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दैवीय आपदा से प्रभावित प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों के खातों में 24 घंटे के भीतर राहत राशि पहुंचाने का कार्य किया। प्रभावित परिवारों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक लाल बहादुर, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव, जितेंद्र सोनकर, डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी सत्य नारायण, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।