ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदो पक्षों में मारपीट, छह लोग जख्मी

दो पक्षों में मारपीट, छह लोग जख्मी

करारी थाना क्षेत्र के नेवारी में रविवार की सुबह दो परिवार के बीच कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर लाठी लेकर टूट पड़े।...

दो पक्षों में मारपीट, छह लोग जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 19 Sep 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

करारी थाना क्षेत्र के नेवारी में रविवार की सुबह दो परिवार के बीच कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर लाठी लेकर टूट पड़े। मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

नेवारी निवासी फूलचंद्र का पड़ोसी मानसिंह से पुराना विवाद चल रहा है। मामूली बात पर रविवार की सुबह दोनों परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से फूलचंद्र, राजेश, नरेश और दूसरे पक्ष से अनार कली, केतकी देवी व अनीता देवी घायल हो गईं। दो परिवारों के बीच मारपीट देख गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें