मामूली विवाद में पिता-पुत्रों समेत तीन की पिटाई
मंझनपुर के गौरा गांव में एक मामूली बात पर पिता-पुत्रों की पिटाई की गई। 26 मई को बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसी ने अभद्रता की, जिसके बाद पिता और उसके दो बेटों पर हमला किया गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मामूली बात पर पिता-पुत्रों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गौरा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 26 मई की शाम उसके बेटे मिथिलेश कुमार ने घर के सामने सड़क पर बाइक खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी बर्फीलाल अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने पुत्र राहुल व परिवार के पुष्पराज के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे और उसके दूसरे बेटे धनराज को भी पीटा।
शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले में पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


