Kausambi News: प्रेमी के दोस्तों संग गई युवती, मुकदमा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 19 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटी 29 जुलाई को घर से बाहर गई और दो पुरुषों के साथ बाइक पर चली गई। पिता का आरोप है कि युवती की बातचीत सरैया के बुद्दुल से थी, जो अब महाराष्ट्र में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी 29 जुलाई की शाम घर से सड़क की ओर गई थी। वहां से सरायअकिल के सरैया निवासी रामचंद्र सरोज व चंदूपुर निवासी राकेश सरोज के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। पीड़ित के मुताबिक, उसे पता चला कि सरैया गांव के ही बुद्दुल से उसकी बिटिया बातचीत करती थी। बुद्दुल महाराष्ट्र के कल्यान में रहता है। उसी ने बेटी को भगवाया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व युवती की तलाश शुरू कर दी है।


