कलयुगी पिता ने मासूम बिटिया के साथ की अश्लील हरकत

Mar 08, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - महवाघाट थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। यह घटना एक खंडहर में हुई, जहां बेटी के विरोध करने पर पिता ने उसकी पत्नी की पिटाई की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कलयुगी पिता ने मासूम बिटिया के साथ की अश्लील हरकत

महेवाघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी को ही हवश का शिकार बनाने का प्रयास किया। खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महेवाघाट क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में टल्ली होकर उल्टी-सीधी हरकतें किया करता है। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता है। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार की रात आरोपी पति अपनी नौ साल की बेटी को खंडहरनुमा मकान में ले गया।

वहां वस्त्र उतारकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकत कर रहा था। सास ने ऐसा करते हुए देखा और शोर मचाया तो पीड़िता मौके पर पहुंच गई। इस पर आरोपी ने उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार घर का ही मामला होने के कारण शनिवार की शाम तक पंचायत चलती रही। बात नहीं बनने पर पीड़ित बालिका की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली है।----कोटप्रारंभिक जांच में घटना सत्य प्रतीत हो रही है। मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। वह घर छोड़कर फरार हो गया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए टीमें लगी हुई हैं।-धीरेंद्र सिंह, एसएचओ, महेवाघाट

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।