Kausambi News: बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की गई जान
Kausambi News: कौशाम्बी के बसुहार गांव में एक बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में दुःख का माहौल है। पड़ोसी द्वारा अस्पताल न ले जाने और घटना स्थल पर ना आने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामला दर्ज किया है।

Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव के समीप मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंद्रसेन गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि पड़ोसी संजय सिंह मंगलवार को अपने निजी काम से उनके पिता मान सिंह को लेकर बाइक से मंझनपुर जा रहा था। दोपहर दो बजे एंबुलेंस चालक ने फोन कर बताया कि बसुहार के समीप पिता बेहोशी की हालत में पड़े हैं। एंबुलेंस चालक ने ही पीड़ित के पिता को सरायअकिल सीएचसी पहुंचाया।
वहां परिजनों के पहुंचने पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने घायल मान सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चेकअप कर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पड़ोसी संजय सिंह न तो अस्पताल पहुंचा और न ही घटना स्थल पर मिला। जबकि, वही पिता को साथ लेकर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले में मुकदमा भी कायम कर लिया गया है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।


