कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के सरपतही गांव में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। 23 वर्षीय अंकित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 19 वर्षीय बहन नेहा की हालत गंभीर है। दोनों ननिहाल से लौट रहे थे। परिवार में शोक की लहर है।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन गंभीर

गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के सरपतही गांव के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। दोनों ननिहाल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।चित्रकूट जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी 23 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह का ननिहाल सरायअकिल इलाके के भखंदा में है। वह 19 वर्षीय बहन नेहा पटेल के साथ ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था।

बुधवार दोपहर लौटते वक्त सरपतही गांव के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने अंकित सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी घायल बहन का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।