Kausambi News: साधु की मौत मामले में बाइक चालक पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: फतेहपुर जिले के जाफरगंज निवासी 60 वर्षीय साधु जगदीश की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना जाफरगंज के हनुमान मंदिर के पास हुई। साधु को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि बाइक सवार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Kausambi News: साधु की मौत मामले में बाइक चालक पर मुकदमा

Kausambi News: फतेहपुर जिले के जाफरगंज निवासी 60 वर्षीय जगदीश पुत्र देशराज साधु थे। वह कई साल पहले करारी के तियरा जमालपुर स्थित हनुमान मंदिर में आकर पूजा-पाठ करने लगे थे। यहीं पर रहते भी थे। शुक्रवार की रात करीब आठ वह सादिकपुर सेमरहा की ओर गए थे। वहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार करते वक्त उनको टक्कर मार दी थी। घटना में साधु व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने साधु को मृत घोषित कर दिया था। बाइक सवार की पहचान मोअज्जमपुर निवासी शशांक पुत्र रमेश के रूप में हुई थी।

उसका अभी भी इलाज चल रहा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKausambi News: साधु की मौत मामले में बाइक चालक पर मुकदमा