डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, भाई जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कौशाम्बी के बिजिया चौराहा के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 36 वर्षीय मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके भाई अरुण की हालत गंभीर है। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, भाई जख्मी

मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चौराहा के समीप मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।कौशाम्बी के झगड़ुआ मजरा बिदांव गांव निवासी 36 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामनिहोर किसानी करता था। मंगलवार की देर शाम वह अपने भाई अरुण कुमार के साथ बाइक से कहीं वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। बिजिया चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आई डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर बारा सीएचसी भेजवाया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अरुण को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की डीसीएम समेत तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।