ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीफास्टैग : 250 वाहनों से वसूला गया दोगुना जुर्माना

फास्टैग : 250 वाहनों से वसूला गया दोगुना जुर्माना

सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना...

सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना...
1/ 3सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना...
सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना...
2/ 3सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना...
सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना...
3/ 3सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 16 Feb 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सिहोरी टोल प्लाजा पर कैश लेन बंद होने से मंगलवार को टोलकर्मियों व वाहन चालकों से जमकर नोकझोंक हुई। शाम तक करीब 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना लिया गया, इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। इस बीच कई लोगों ने तत्काल फास्टैग बनवाया और अपने वाहन लेकर गए।

सिहोरी टोल प्लाजा छावनी में तब्दील हो चुका है। कैश लेन बंद होने पर वाहन स्वामियों से विवाद होने की पूरी आशंका थी। इसके लिए एसपी अभिनंदन ने सिहोरी टोल प्लाजा में कौशाम्बी, सरायअकिल और कोखराज थाने की पुलिस तैनात की गई है। टोल प्लाजा के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। मंगलवार सुबह से ही टोल पर बिना फास्टैग लगे वाहनों को रोका जाने लगा था। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। पुलिसकर्मियों की मदद से टोलकर्मियों ने लोगों को समझाना शुरू किया कि शासन के निर्देश पर कैश लेन बंद किया गया है। अब उन्हें दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा। वह किसी भी कीमत पर उनको बिना जुर्माना लिए नहीं जाने दे सकते हैं। वाहन स्वामियों ने टोल कर्मियों को दो गुना जुर्माना दिया। करीब 250 वाहनों से दो गुना जुर्माना लिया गया। टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि शाम तक 250 वाहनों से दोगुना जुर्माना लिया गया है। इनमें चार पहिया से लेकर बड़े वाहन भी शामिल हैं। बताया कि देर रात तक ऐसे वाहनों की संख्या बढ़ सकती है।

काउंटरों में तेज हुई फास्टैग बनाने की रफ्तार

भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद

सिहोरी टोल प्लाजा पर मंगलवार को बिना फास्टैग वाहनों की लंबी कतार लगी थी। नोकझोंक भी हुई। पहले फास्टैग बनाने वाली कंपनियों के काउंटरों पर प्रतिदिन में 20 से 25 फास्टैग ही बनते थे, लेकिन मंगलवार से इसकी रफ्तार तेज हो गई। 100 से 150 फास्टैग बनने लगे। सिहोरी टोल प्लाजा पर दो कंपनियां फास्टैग बना रही हैं। इनमें आइसीआईसीआई बैंक और एयरटेल कंपनी शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें