Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsFarmers Protest Against Delay in Equipment Distribution for Private Tube Wells in Manjhanpur
स्टोर से नलकूप उपभोक्ताओं ने नहीं दिया जा रहा सामान

स्टोर से नलकूप उपभोक्ताओं ने नहीं दिया जा रहा सामान

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में किसानों ने निजी नलकूप उपभोक्ताओं को आवश्यक सामग्री का वितरण न होने पर धरना शुरू किया। किसानों ने स्टोर के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया कि महीनों से उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आठ दिसंबर तक सभी किसानों को उपकरण नहीं मिले तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

Nov 17, 2025 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता जिले में वित्त पूर्ण योजना एवं सामान्य योजना के निजी नलकूप उपभोक्ताओं को स्टोर के जिम्मेदारों द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे इसे लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष ने किसानों के साथ बैठक की। बैठक के बाद स्टोर पहुंचकर विभागीय जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। स्टोर से निजी नलकूप उपभोक्ताओं को क्लैंप और ट्रांसफॉर्मर समय से उपलब्ध न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसानों ने आरोप लगाया कि स्टोर के जिम्मेदारों द्वारा महीनों से लगातार उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। कई किसानों का अन्य सामान मिल चुका है लेकिन नलकूप संचालन के लिए जरूरी क्लैंप और ट्रांसफॉर्मर आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आठ दिसंबर तक सभी पात्र किसानों को पूरा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया तो नौ दिसंबर से स्टोर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। यह भी कहा कि जो उपकरण स्टोर से उपलब्ध नहीं कराए जा सकते, उनका पैसा किसी भी हालत में स्टीमेट से जमा न कराया जाए। बैठक में सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने, बिजली व्यवस्था में सुधार और नलकूपों के संचालन में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग समाधान नहीं कर रहा है। इससे रबी फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बैठक के बाद किसान सीधे मंझनपुर स्थित विद्युत स्टोर पहुंचे और वहीं धरना शुरू कर दिया। किसानों की नाराजगी देखते हुए मौके पर अधिकारियों को पहुंचना पड़ा। इसके बाद किसानों ने एसडीओ अरिहंत सिंह को ज्ञापन सौंपकर उपकरण वितरण में घोर लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की। मौजूद किसानों में बृजेश तिवारी, देवराज तिवारी, रणधीर सिंह चौहान, राम लाल, नरेश, राजेश, बाबू लाल, गणेश, बैजनाथ समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।