Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsFarmers Protest for Power Supply Issues in Chail Led by Chandu Tiwari
विद्युत कार्यालय के सामने भाकियू का प्रदर्शन
Kausambi News - चायल में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में किसान कार्यकर्ता मंगलवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन में बिजली आपूर्ति और...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 8 Sep 2025 11:42 PM

चायल, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। किसान नेताओं ने बताया कि एसडीएम आकाश सिंह को दिए ज्ञापन में नलकूपों को 10 घंटे की जगह आठ घंटे बिजली आपूर्ति, बलीपुर टाटा गांव के ट्रांसफॉर्मर की केबल खराब हो गई है उसे बदला नहीं जा रहा है। ग्रामसभा बदलेपुर में 11हजार की लाइन बस्ती से सटाकर बनाई गई है। ऐसे ही कई समस्याएं हैं जिससे किसान परेशान हैं। इसी कारण प्रदर्शन करने को बाध्य हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




