कटाई-मड़ाई रुकी, मेहनत पर फिरा पानी
Kausambi News - सिराथू में इस वर्ष रबी की खेती कर रहे किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। लगातार बारिश और आंधी से फसलें गिर गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की कटाई के बाद फसलें सुरक्षित नहीं रह पाईं हैं और मौसम की अनिश्चितता ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। इस वर्ष रबी की खेती करने वाले किसानों पर मौसम की मार लगातार पड़ती नजर आ रही है। सप्ताहभर में तीसरी बार हुई बारिश व तेज आंधी आने से सिराथू क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।दो बार हुई बारिश से किसानों का हाल बेहाल था। दो बार हो चुकी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई थी कि मंगलवार की रात तीसरी बार मौसम की बदमिजाजी ने उनका हाल बेहाल कर दिया। आंधी के साथ हुई तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों ने बताया कि जिन लोगों ने अपने गेहूं की कटाई कर उसे खेतों में बोझ बनाकर सुखाने के लिए रख दिया था वह आंधी में उड़कर बिखर गई।
इतना ही नहीं डांठ भीगने से गेहूं के दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कटी फसलों के भीगने से मड़ाई तो खेतों में खड़ी फसलों की कटाई का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। अन्नदाताओं का कहना है कि इस बार मौसम की अनिश्चितता ने उनकी कमर तोड़ दी है। कहीं बारिश से फसल गिर गई, तो कहीं आगजनी की घटनाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया। अब जब कटाई के बाद फसल सुरक्षित होने की उम्मीद थी, तब फिर से बारिश ने नई परेशानी खड़ी कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


