Kausambi News: सूखी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग
Kausambi News: समर्थ किसान पार्टी ने जिले की सूखी नहरों में जलापूर्ति की मांग की है। पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव ने किसानों के साथ बैठक कर कहा कि नहरों में पानी नहीं आने से खरीफ फसलों खासतौर पर धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। यदि शीघ्र जलापूर्ति नहीं हुई, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Kausambi News: समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने जिले की सूखी नहरों और रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने की मांग उठाई है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से रामगंगा नहर, करारी माइनर सहित जिले की सभी नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है। शनिवार को कड़ा ब्लॉक के कोरियो, अलीपुरजीता, ईसी का पुरवा, घोसियाना, लोखरीपुर और अचाकापुर गांवों के भ्रमण के दौरान राजेश यादव ने घोसियाना गांव में किसानों के साथ बैठक की। किसानों ने बताया कि नहरों में पानी नहीं आने से खरीफ की फसलों, विशेषकर धान की रोपाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।
मजबूरी में किसानों को निजी नलकूपों से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। बैठक में किसानों से वार्ता के दौरान राजेश यादव ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। छह जुलाई को मंझनपुर स्थित जिला मुख्यालय पर सूखी नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर पार्टी ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने जल्द जलापूर्ति का आश्वासन दिया था। राजेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों के साथ फिर से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अमरनाथ पटेल, राजू चौरसिया, शिवम मौर्य, ताज मोहम्मद, नियाज अहमद, जुम्मन अली सहित कई किसान मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


