Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsFarmers Benefit from Biomass Bank s Initiative to Buy Crop Residue
 ......अब पराली बेचकर किसान कमा रहे मुनाफा

......अब पराली बेचकर किसान कमा रहे मुनाफा

संक्षेप:

Kausambi News - -बायोमास बैंक किसानों के खेतों से खरीद रहा पराली-किसान बोले पराली जलाने से मिली मुक्ति, बदले में मिल रहे है रुपयेफोटो-भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के किसानो को अब पराली जलाने के झंझट से मुक्ति मिल...

Nov 13, 2025 04:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

फोटो- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के किसानो को अब पराली जलाने के झंझट से मुक्ति मिल रही है। किसानों के खेतों में पड़ी पराली (धान की फसल का अवशेष) बायोमास बैंक नामक कम्पनी खेतों में पहुंचकर खरीदने का काम कर रही है। ऐसे में किसानों को परानी बेचने का अच्छा मंच मिल गया है। मशीन से धान की फसल कटवाने के बाद खेतों में पड़े अवशेष को निस्तारित करने में किसानों को समस्या आ रही थी। अधिकतर किसान नियमों की परवाह किए बगैर ही पराली जलाने का काम करते थे। लेकिन अब उन्हें राहत मिल गई है। जिले में आई बायोमास बैंक नामक कम्पनी किसानों की पराली को खरीदकर ले जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे किसानों को पराली निस्तारण के झंझट से जहां राहत मिल गई है वहीं किसानों को अब पराली के दाम भी मिल जायेंगे। यह एक ऐसा मंच है जो किसानों, आपूर्तिकर्ताओं और औद्योगिक खरीदारों को जोड़ता है और यह कुशल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के लिए तकनीक का उपयोग करता है। बायोमास बैंक न केवल पर्यावरण को साफ रखने में मदद करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को रोजगार के अवसर भी पैदा करता है। किसानों से खरीदारी की हुई पराली का बायोंगैस बनाता और बायो गैस बनाने के बाद जो अवशेष बच जाता है उसका जैविक खाद जैसे उत्पादों का निर्माण भी करता है। बायोमास बैंक के कर्मचारी पवन मिश्र के अनुसार वह किसानों से उनकी पराली खरीदने की वजह में उसे 25 रुपये प्रति बंडल देते है। इसके अलावा पराली का बंडल बनाने से लेकर उसे प्रयागराज के नैनी स्थित प्लांट में भेजने का खर्च उनकी कम्पनी करती है। वह इस पराली से बायोगैस, एलपीजी गैस व सीएनजी गैस बनाने के साथ जैविक खाद बनाने का भी काम करते है। इस सम्बन्ध में हमने खेत में मौजूद किसान बुधराम पाल से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पराली जलाने पर सरकार द्वारा रोक है। ऐसे में हमारे खेतों में पराली खरीदने के लिए एक कम्पनी के लोग आये है। इससे किसानों को फायदा यह है कि आगे की फसलों के लिए खेत खाली हो जाता है और पराली बेचकर कुछ मुनाफा भी हो जाता है।