पत्थरगढ़ी उखाड़कर दबंगों ने फसल काटी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

जलालपुर शाना गांव में किसान ने जमीन विवाद को लेकर पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। किसान ने क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ने इंस्पेक्टर को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

पत्थरगढ़ी उखाड़कर दबंगों ने फसल काटी

चरवा थाने के जलालपुर शाना गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों पर पत्थरगढ़ी उखाड़ने और फसल काट लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित किसान का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर किसान ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। मंझनपुर थाने के बभन पुरवा निवासी अरविंद कुमार पुत्र कुलदीप ने बताया कि चायल ब्लॉक के जलालपुर शाना गांव में उनकी जमीन है। उप जिलाधिकारी के आदेश पर 17 नवंबर 2025 को जमीन की पत्थरगढ़ी कराई गई थी।

आरोप है कि इसके बाद विपक्षी आशीष यादव, विनोद कुमार समेत अन्य लोगों ने खेत में लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया और खेत में खड़ी फसल भी काट ले गए। पीड़ित किसान ने मामले की तहरीर चरवा पुलिस को दी थी, जिस पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से किसान में नाराजगी है। शुक्रवार को उसने क्षेत्राधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की। सीओ अभिषेक सिंह ने इंस्पेक्टर चरवा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।