किरन को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
Kausambi News - चरवा के चकसाहबउद्दीनपुर गांव में एक किसान की बेटी ने खेत में भैंस जाने पर दबंगों द्वारा मारपीट के बाद आत्महत्या कर ली। आरोपी बब्बू यादव और उसके परिजनों ने किसान त्रिलोकीनाथ पाल को धमकाया और अपमानित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

चरवा के चकसाहबउद्दीनपुर गांव में रविवार को भैंस के खेत में जाने पर गांव के दबंग ने किसान व उसके परिजनों से मारपीट की थी। इससे आहत किसान की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। चक साहबउद्दीनपुर गांव की निवासी त्रिलोकीनाथ पाल की भैंस रविवार को गांव के ही बब्बू यादव के खेत में चली गई थी। इस पर बब्बू यादव व उसके परिजनों ने त्रिलोकीनाथ व उसके परिजनों को मारापीटा था। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। त्रिलोकीनाथ के परिजनों को जमकर अपमानित किया गया था।
इससे त्रिलोकीनाथ की बेटी किरन आहत हो गई थी। दोपहर को करीब वह एक बजे घर से निकली और गांव के बाहर उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में बब्बू यादव व अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


