ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीआमदनी बढ़ाने के लिए केले की खेती करें किसान

आमदनी बढ़ाने के लिए केले की खेती करें किसान

दोआबा को केले की खेती के लिए हब माना जाता है। यहां के केले दूसरे राज्यों में भी भेजे जाते हैं। इसकी खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। यह बातें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को...

आमदनी बढ़ाने के लिए केले की खेती करें किसान
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 07 Jul 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

दोआबा को केले की खेती के लिए हब माना जाता है। यहां के केले दूसरे राज्यों में भी भेजे जाते हैं। इसकी खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। यह बातें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में किसानों को केले का पौध देते हुए कही। डीएम ने बताया कि केले का पौध लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पौध रोपण के बाद किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो भी विभाग उनकी मदद करेगा। किसान विभाग से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि जुलाई का महीना केले के पौध रोपण के लिए माकूल समय है। उन्हें ड्रिप सिंचाई भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 140 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केले की खेती कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। किसानों को खुद ही फर्मों से केले के पौध खरीदने होंगे। इसके बाद बिल-बाउचर विभाग को देना होगा। उनके खाते में सीधे धनराशि ट्रांसफर हो जाएगी। चयनित किसान दौली देवी और ऊधौ प्रसाद को केले का पौध देकर योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तमाम विभागीय कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें