पेड़ पर लटकी मिली किसान की लाश

Apr 07, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर गांव में एक किसान रामनरेश (65) का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। उनकी पत्नी और परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामनरेश के दो बेटे बाहर काम कर रहे हैं और अंतिम संस्कार के लिए लौट रहे हैं।

पेड़ पर लटकी मिली किसान की लाश

सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर गांव में मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर किसान का शव फांसी पर लटकता मिला। शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेड़ीपुर निवासी रामनरेश (65) पुत्र भोला खेती-किसानी करके परिजनों का भरण पोषण करता था। रामनरेश के दो बेटे हैं, संजय व रामसुमेर। दोनों बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। मंगलवार की सुबह रामनरेश घर से खेत जाने के लिए कहकर निकला। सुबह करीब नौ बजे रामनरेश का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता हुआ मिला।

रामनरेश का शव लोगों ने फांसी पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना परिजनों को दी गई। रामनरेश की पत्नी गीता देवी भागकर पहुंची। शव देखते ही वह छाती पीटकर रोने लगी। जानकारी होने पर सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोग शव को पोस्टमार्ट कराने से इनकार कर रहे थे। मौके पर एसओ धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता के मौत की खबर मिलने पर संजय व रामसुमेर घर के लिए निकल पड़े हैं। अंतिम संस्कार के लिए दोनों बेटों का इंतजार किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।