ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीधान मशीन में फंसकर किसान की चली गई जान

धान मशीन में फंसकर किसान की चली गई जान

पश्चिमशरीरा के बरौली में शुक्रवार सुबह धान मशीन की चपेट में आए किसान की मौत हो गई। किसान की लुंगी धान मशीन में फंसने से हादसा हुआ। अस्पताल ले जाते समय किसान की सांस थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

धान मशीन में फंसकर किसान की चली गई जान
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 09 Nov 2018 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमशरीरा के बरौली में शुक्रवार सुबह धान मशीन की चपेट में आए किसान की मौत हो गई। किसान की लुंगी धान मशीन में फंसने से हादसा हुआ। अस्पताल ले जाते समय किसान की सांस थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बरौली निवासी फुद्दीलाल ने (55) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर धान की कुटाई कराने के लिए ट्रैक्टर से चलने वाली धान मशीन बुलवाई गई थी। धान की कुटाई हो रही थी। फुद्दीलाल धान डाल रहा था। इसी दौरान पुली में किसान की लुंगी फंस गई। इससे वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने ट्रैक्टर बंदकर किसान को किसी तरह मशीन से बाहर निकाला। इसके बाद आननफानन परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजनों में हाहाकर मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें