
एसडीएम चायल के नाम पर पूर्व प्रधान ने पांच लाख ठगे
Kausambi News - एक किसान ने चरवा के पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने भूमि के भूमिधरी कराने का झांसा देकर किसान से पांच लाख रुपये ठग लिए। किसान ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है। मामले...
चरवा के पूर्व प्रधान पर एक किसान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने पट्टी की जमीन को भूमिधरी कराने का झांसा दिया। इसके बाद एसडीएम चायल को देने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। ठगी में पूर्व प्रधान का बेटा भी शामिल था। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी से की है। कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि चरवा का पूर्व प्रधान उसकी रिश्तेदारी में आता है। पीड़ित की मानें तो पूर्व प्रधान ने उससे कहा कि इलाके के बसेढ़ी कछार में पट्टी की एक जमीन है, जिसे बेचने का ऑफर आया है।

इससे पहले जमीन को भूमिधरी कराना होगा। आरोपी ने यह भी कहा कि उसकी एसडीएम चायल आकाश सिंह से बनती है। पांच लाख रुपया एसडीएम को देकर जमीन भूमिधरी करा ली जाएगी। पीड़ित ने झांसे में आकर अपने दोस्त राजकुमार चौबे से आरोपी पूर्व प्रधान को चार लाख रुपये दिलाए और एक लाख फोन-पे के माध्यम से दिया। पहले तो पूर्व प्रधान आज-कल करके मामले को टालता रहा। अब रुपया मांगने पर वह जानलेवा धमकी दे रहा है। एसपी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ शिकायत मिली है। संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




