Kausambi News: तबादले पर एसडीएम अजेंद्र सिंह का हुआ सम्मान
Kausambi News: मंझनपुर तहसील के उप जिलाधिकारी अजेंद्र सिंह का उन्नाव तबादला होने पर सैनी चौराहे पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। नगर पंचायत सिराथू के अध्यक्ष भोला यादव ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर उनके जनहित कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी।

Kausambi News: मंझनपुर तहसील में सेवारत रहे उप जिलाधिकारी अजेंद्र सिंह के उन्नाव तबादले पर सोमवार को सैनी चौराहे पर उनका सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई। नगर पंचायत सिराथू के अध्यक्ष भोला यादव ने साथियों के साथ उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भोला यादव ने कहा कि उप जिलाधिकारी ने मंझनपुर व सिराथू तहसील में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित के अनेक कार्य किए और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्पक्षता व संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए उनके प्रयासों की क्षेत्र की जनता हमेशा सराहना करेगी। अध्यक्ष ने नगर पंचायत सिराथू और क्षेत्रवासियों की ओर से अजेंद्र सिंह के सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली लंबे समय तक लोगों को याद रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नए दायित्व के लिए बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


